कोलकाता : हरियाणा की समृद्ध संस्कृति, लोक परंपराओं और देशभक्ति के रंगों से सराबोर हरियाणा दिवस उत्सव 2026 का आयोजन राष्ट्रीय पुस्तकालय परिसर स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी भाषा भवन सभागार में किया गया। हरियाणा नागरिक संघ एवं हरियाणा सेवा सदन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस समारोह में कोलकाता में रहने वाले हरियाणवी समाज ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। प्रसिद्ध कलाकार राजेश सदानी एवं उनकी टीम ने 'माटी हरियाणा की, धड़कन हिंदुस्तान की-वंदे मातरम्' शीर्षक से विशेष संगीतमय प्रस्तुति दी। देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उपस्थित लोगों ने तिरंगा लहराकर उत्सव का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सज्जन बंसल ने की।
उद्घाटनकर्ता सुरेश चंद्र बंसल तथा मुख्य वक्ता सावरमल धनानिया रहे। हरियाणा नागरिक संघ के अध्यक्ष गोवर्धन निंगानिया और हरियाणा सेवा सदन के अध्यक्ष गोविंद राम ढाणेवाला सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस अवसर पर हरियाणा मूल के आईएएस अधिकारी संजय बंसल को सम्मानित किया गया।
संघ के सचिव राज कुमार चांदवासिया ने संस्थाओं की सामाजिक गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में हरियाणा नागरिक संघ के चेयरमैन- संरक्षक मंडल सुभाष जैन, उपाध्यक्ष द्वारिका प्रसाद अग्रवाल, अनिल कुमार जिंदल, कोषाध्यक्ष विकास कुमार गोयल, संयोजक राम स्वरूप खोरड़िया, सह-संयोजक आनंद जैन ने अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाई।
वहीं हरियाणा सेवा सदन के सचिव विष्णुदास मित्तल, उपाध्यक्ष सुरेश गुप्ता के अतिरिक्त दोनों संस्थाओं के सदस्य रामकिशन गोयल, रमाकांत बेरीवाला, शंकर लाल कारीवाल,प्रदीप कुमार लुहारीवाला, गोविंद राम खरकिया, कमलेश हेतमपुरिया, मोहनलाल गोयल, ललित नारायण गोयल, रमेश कुमार गुप्ता, विनय जिंदल, मनोज लुहारीवाला, रमेश केडिया, नरेंद्र गोयल एवं अन्य सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। मंच का सफल आयोजन महावीर रावत ने किया।