शत्रुंजय भाव यात्रा 
कोलकाता सिटी

जैन भवन द्वारा शत्रुंजय भाव यात्रा का भव्य आयोजन

कार्तिक पूर्णिमा पर 100 से अधिक श्रद्धालुओं ने लिया भाग, साध्वी डॉ. समयक्प्रभा श्रीजी महाराज साहेब की निश्रा में हुआ आयोजन

Ravi

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर 24 नवंबर 2026 को जैन भवन एवं जैन भवन चातुर्मास प्रबंध समिति के संयुक्त तत्वावधान में शत्रुंजय भाव यात्रा का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया।

साध्वी डॉ. समयक्प्रभा श्रीजी महाराज साहेब आदि ठाणा की पावन निश्रा में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में गुरुवारिया श्री के श्रीमुख से भाव यात्रा संपन्न हुई। प्रातः 7 बजे आयोजित इस यात्रा में 100 से अधिक श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष धार्मिक उत्साह एवं भक्ति का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम को सफल बनाने में अजय बोथरा, चंद्र कुमार बोथरा, अमित बोथरा, अपूर्व बोथरा, मनीष बोथरा, अमित दुगर, शुभम बोथरा एवं सुधा बोथरा सहित उपस्थित अन्य सहयोगियों का सराहनीय योगदान रहा।

SCROLL FOR NEXT