सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : अलीपुर स्थित दी एवेन्यू कॉम्प्लेक्स में गत मंगलवार, 17 नवंबर को गोपाष्टमी के पावन अवसर पर भव्य गौपूजन समारोह का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में सुबह 7 बजे से ही स्थानीय कॉम्प्लेक्स सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में गौभक्तों का आगमन शुरू हो गया, जो दोपहर 1 बजे तक जारी रहा।
विद्वान पंडित के सान्निध्य में श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान एवं श्रद्धाभाव के साथ गौमाता और नंदी बाबा का सामूहिक पूजन किया। इस अवसर पर सुरेश मनकसिया, राधेश्याम गोयनका, सुरेश चंद्र बंसल, विश्वनाथ सेकसरिया, शिवरतन गोयनका, बिमल केजरीवाल, राजेंद्र खंडेलवाल, जितेंद्र चौधरी, हेमंत बांगड़, अतुल टांटिया, आनंद हिम्मतसिंहका, गोपाल टांटिया, बिमल मल्लावत, हर्ष बच्छावत, अमित झुनझुनवाला एवं बिमल चौधरी सहित अनेक गणमान्य उद्योगपति और गौभक्त उपस्थित रहे।
सोसाइटी के मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र चमड़िया ने बताया कि आयोजन की सफलता में पवन कुमार टिबडेवाला, प्रदीप खेतान, राकेश सरावगी, संजीव तयाल, सुभाष अग्रवाल, तरुण झाझरिया, अजय बलदेव, गोपाल साह तथा कॉम्प्लेक्स की गौभक्त महिला कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। उपस्थित श्रद्धालुओं ने आयोजन की सुव्यवस्था की सराहना की।