‘भज मन भिक्षु स्वाम’ धम्म जागरण  
कोलकाता सिटी

‘भज मन भिक्षु स्वाम’ धम्म जागरण का हुआ भव्य आयोजन

कार्यक्रम युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी के सुशिष्य मुनिश्री जिनेश कुमार जी ठाणा-3 के सान्निध्य में संपन्न हुआ

Ravi

हावड़ा : 224वें आचार्य श्री भिक्षु चरमोत्सव के अवसर पर उत्तर हावड़ा श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा एवं तेरापंथ युवक परिषद् (तेयुप) के संयुक्त तत्वावधान में योगक्षेम विहार के योगक्षेम सभागार में ‘भज मन भिक्षु स्वाम’ भव्य धम्म जागरण का आयोजन हुआ। कार्यक्रम युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी के सुशिष्य मुनिश्री जिनेश कुमार जी ठाणा-3 के सान्निध्य में संपन्न हुआ।

मुनिश्री जिनेश कुमार जी ने आचार्य श्री भिक्षु के जीवन, साधना, सत्यनिष्ठा एवं पुरुषार्थ का स्मरण कर श्रद्धालुओं को प्रेरित किया तथा भक्तिगीतों का संगान किया। मुनि कुणाल कुमार जी ने भी सुमधुर गीत प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ तेरापंथ महिला मंडल एवं तेरापंथ कन्या मंडल, उत्तर हावड़ा के मंगलाचरण से हुआ। जैन कार्यवाहिनी, तेरापंथ सभा, तेयुप एवं टीपीएफ के सदस्यों ने समूह गीत प्रस्तुत किया। मुख्य संगायक देवेन्द्र बेगानी (कोलकाता) ने भजनों से वातावरण भक्तिमय बना दिया।

राजेन्द्र कोठारी, डॉ. अरिहंत सिंघी, सुरेन्द्र बोथरा, भिक्षु भजन मंडली एवं दक्षिण हावड़ा तेयुप के सदस्यों ने भी प्रस्तुतियां दीं। बुद्धमल लुणिया ने मुख्य संगायक का परिचय दिया। संस्था की ओर से सम्मान किया गया। संचालन मुनि परमानंद जी ने तथा आभार तेयुप मंत्री विनीत भंसाली ने व्यक्त किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

SCROLL FOR NEXT