दक्षिण भारत के प्रसिद्ध तिरुपति मंदिर की प्रतिकृति के रूप में सजाया गया आयोजन स्थल  
कोलकाता सिटी

मारवाड़ी संस्कृति मंच का भव्य दीपावली महोत्सव संपन्न

24 फीट ऊंची मां महालक्ष्मी की प्रतिमा रही आकर्षण का केंद्र

Ravi

कोलकाता : साल्टलेक के सेंट्रल पार्क में मारवाड़ी संस्कृति मंच की ओर से आयोजित भव्य दीपावली महोत्सव आध्यात्मिक आस्था, आधुनिक तकनीक और सांस्कृतिक रंगों के बीच संपन्न हुआ। दक्षिण भारत के प्रसिद्ध तिरुपति मंदिर की प्रतिकृति के रूप में सजाए गए आयोजन स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और कतारबद्ध होकर पूजा-अर्चना की।

महोत्सव का मुख्य आकर्षण धन-ऐश्वर्य की देवी मां महालक्ष्मी की लगभग 24 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा रही। हजारों महिलाओं ने सामूहिक महाआरती में हिस्सा लिया। भक्तिमय संगीत, डिजिटल लाइटिंग, म्यूजिकल आतिशबाजी और आकर्षक लेजर शो ने समारोह की भव्यता बढ़ाई। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शमीक भट्टाचार्य, स्वास्थ्य मंत्री शारद्वत मुखोपाध्याय सहित उद्योग जगत की कई प्रमुख हस्तियां उपस्थित रहीं।

मंच के संस्थापक अध्यक्ष ललित प्रहलादका, चेयरमैन ललित बेरीवाला, अध्यक्ष मनीष खेमका और सचिव विकास पोद्दार के नेतृत्व में आयोजन की व्यवस्थाएं संभाली गईं। पंडित छबि शर्मा के आचार्यत्व में मनीष खेमका एवं मधु खेमका ने मां महालक्ष्मी का विधिवत पूजन और महाआरती संपन्न की।

उपाध्यक्ष दिनेश संचेती, संजय अग्रवाल और सूरज चोखानी सहित कमेटी सदस्यों कमल अग्रवाल, परीक्षित गुप्ता ‘पप्पू’ और विजय चंदगोठिया ने आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं समग्र व्यवस्था की जिम्मेदारी विशाल मोहता, आदित्य काबरा, सत्यजीत साव, रबीन बैरागी, अनुपम अग्रवाल और सनी गुप्ता ने बखूबी निभाई।

SCROLL FOR NEXT