कोलकाता सिटी

श्री श्री गवरजा माता वीआईपी अंचल के चार दिवसीय रजत जंयती समारोह का भव्य समापन

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : श्री श्री गवरजा माता वीआईपी अंचल के रजत जंयती समारोह के अंतर्गत चार दिवसीय कार्यक्रमों की श्रृंखला में समापन कार्यक्रम संस्थापक स्व. गोपाल दासजी सादानी की प्रेरणा से बागुईहाटी के रामायण बैंक्वेट में आयोजित हुआ। उद्योगपति मदन मोहन फूमड़ा ने आयोजन का विधिवत उद्घाटन किया। उद्योगपति महेश कोठारी ने माता की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया । मुख्य अतिथि के रुप में उद्योगपति पवन ओझा ने रजत जंयती समारोह विशेष स्मारिका का विमोचन किया ।

अतिथियों ने आयोजन की प्रंशसा की तो साथ ही इसे भव्य बनाने के लिए पूरे आयोजन कमेटी के प्रयासों को सराहा। संरक्षक नारायण दास मूंधड़ा, बजरंग लाल मालानी, किशन दुजारी, बिश्वनाथ थिरानी, बालचंद दूगड़ व प्रकाश सादानी ने अतिथियों का स्वागत किया । गायन मंडली की सभी सदस्याओं ने साथ मिलकर भगवान श्री गणेश और माता गणगौर की वंदना में कई सारे भावपूर्ण गीतों की प्रस्तुति दी । मंडली की सदस्याओं और बच्चों ने विभिन्न राज्यों में मातृ वंदना के भाव की जीवंत झाँकीयां नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की ।

सभापति घनश्याम दास लाखोटिया ने आयोजन की सफलता में तन्मयता के साथ जुटे सभी सदस्यों को साधुवाद दिया । मंत्री नवनीत सादानी के साथ सभी अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों ने अपनी - अपनी भूमिका बहुत ही अच्छे ढंग से निभाई । गणगौर के ऐतिहासिक महत्व और इसके साथ जुड़े आमजनमानस के भावनात्मक रिश्ते का उल्लेख प्रोजेक्टर फिल्म ‘ म्हारी प्यारी गवरल ए ‘ के माध्यम से किया गया । जिसकी पटकथा के साथ निर्देशन का कार्य भार सच्चिदानंद पारीक ने संभाला। इस अवसर पर मंडली के सभी सदस्यों ने संस्थापक और प्रेरणा स्त्रोत स्व. गोपालदासजी सादानी व संरक्षक स्व.श्रीनारायणजी सादानी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की ।

संयोजक अशोक दुजारी, सह संयोजक दीपक सादानी व रमेश बाहेती ने बताया कि आयोजन के अंतर्गत गवर पूजन, सिंदूर खेला , और क्विज़ प्रतियोगिता भी आयोजित हुई । इस अवसर पर संस्था के विभिन्न पदों पर रह चुके विशिष्ट व्यक्तियों के साथ मंडली के लिए हर साल गीत की रचना करने वाले सभी गीतकारों को भी सम्मानित किया गया। सुनील लाहोटी, विकास झंवर, विशाल मोहता, केशव सादानी, अमित मूंधड़ा, चक्रेश सादानी,तरूण सोमानी, राजेश मोहता, विकास सादानी, सुरेश कोठारी , मुदित मालानी, केशव झंवर, वसुधा सादानी, रीता थिरानी, संजना मालानी, नविता सादानी, इंदु सादानी, शोभा लाखोटिया, राशिका सादानी, अंजू दूगड़, श्रुति सादानी, बीना लोहिया, रिंकी सादानी सहित अन्य आयोजन की सफलता के लिए तत्परता के साथ जुटे रहें । वीआईपी अंचल के अलावा अन्य क्षेत्रों से भी लोग कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुँचे ।

SCROLL FOR NEXT