कोलकाता : भादवी अमावस्या के पावन अवसर पर श्री केड सती मंदिर में दादीजी का उत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर में दिनभर विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान विष्णु केडिया एवं दादी भक्तों द्वारा मंगलपाठ किया गया। वहीं नेहा गुप्ता के नेतृत्व में महिलाओं ने मेहंदी उत्सव एवं चुनड़ी उत्सव में भाग लिया। चतुर्दशी भजनोत्सव और सामूहिक आरती के दौरान पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। श्रद्धालु भजनों एवं धार्मिक अनुष्ठानों में भाव-विभोर नजर आए।
इस अवसर पर बालकिशन शर्मा एवं अन्य भजन गायकों ने दादीजी के भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। प्रातःकाल से ही केडिया बंधु सपरिवार मंदिर पहुंचे और दादीजी की धोक, पूजा-अर्चना एवं धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल हुए।
श्रद्धालुओं के स्वागत एवं आयोजन को सफल बनाने में संस्था के अध्यक्ष अनिल केडिया, सचिव मोहन केडिया, मुरारी केडिया, विनय राणसरिया, जगदीश प्रसाद, मनमोहन, विनोद, प्रकाश, बलदेव, निर्मल, राजकुमार, रामअवतार, गोवर्द्धन, विनय, अनुपम, अमित, भरत केडिया, सचिन, पवन, सुमित, जुगल, किशन, अश्विनी, रविकांत, राजकुमार, विजय, बद्री, गोपीकिशन, सुशील, विनोद एवं विजय छावछरिया सहित केडिया बंधुओं का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम के समापन पर मोहन केडिया ने श्री केडिया सभा महिला समिति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आयोजन में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया।