विकास भवन 
कोलकाता सिटी

स्कूलों में बेहतर माहौल के लिए सरकार प्रतिबद्ध

शिक्षा विभाग ने जारी की नई गाइडलाइन

कोलकाता : राज्य के सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में पढ़ाई के अनुकूल वातावरण बनाए रखने के लिए शिक्षा विभाग ने नई गाइडलाइन जारी की है। शिक्षा आयुक्त की ओर से जारी इस गाइडलाइन में जिला विद्यालय निरीक्षकों, स्कूल प्रशासकों तथा शिक्षक-शिक्षिकाओं के लिए आचार संहिता निर्धारित की गई है।

निर्देश में कहा गया है कि सभी अधिकारी सरकारी नियमों, कानूनों और विभागीय निर्देशों का पालन करते हुए कार्य करें तथा प्रधानाध्यापक या प्रधानाध्यापिका के साथ अनावश्यक उत्पीड़न या असहयोगपूर्ण व्यवहार न करें। विद्यालयों के दैनिक प्रशासनिक कार्य सुचारु रूप से संचालित हों, इसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षकों को विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

साथ ही विद्यार्थियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए स्कूल प्रशासन और शिक्षकों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया गया है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार हाल के दिनों में कुछ विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ दुर्व्यवहार और अनावश्यक हस्तक्षेप की शिकायतें की थीं।

इन्हीं शिकायतों के मद्देनजर यह गाइडलाइन जारी की गई है, ताकि विद्यालयों में शैक्षणिक माहौल बेहतर बना रहे और शिक्षकों तथा प्रशासन के बीच प्रभावी तालमेल स्थापित हो सके।

SCROLL FOR NEXT