स्वर्ण कारोबारी गिरफ्तार 
कोलकाता सिटी

चोरी के गहने खरीदने के आरोप में स्वर्ण कारोबारी गिरफ्तार

परिचारक से पूछताछ के बाद सामने आया नाम

Ravi

कोलकाता : बउबाजार थाना क्षेत्र में चोरी के सोने के आभूषण खरीदने के आरोप में पुलिस ने एक सुनार कारोबारी सुबीर साहा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को बैंकशाल कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 25 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, बउबाजार इलाके के एक घर से जून में सोने के आभूषण चोरी हुए थे। इस मामले में पुलिस ने पहले सत्यरंजन दास नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था।

उससे पूछताछ के दौरान कथित तौर पर चोरी के गहने सुबीर साहा तक पहुंचने की जानकारी सामने आई। इसके बाद पुलिस ने जांच आगे बढ़ाते हुए सुबीर साहा को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस फिलहाल चोरी के गहनों की बरामदगी और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

SCROLL FOR NEXT