सोने का सिक्का 
कोलकाता सिटी

ठगी की रकम से खरीदा सोने का सिक्का!

बेहला थाने में मामला दर्ज

Deepak Mishra

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता :

ऑनलाइन भुगतान के जरिए कथित तौर पर ठगी की रकम का इस्तेमाल कर सोने का सिक्का खरीदने का मामला सामने आया है। घटना बेहला थाना इलाके की है। शिकायतकर्ता संदीप राय का आरोप है कि एक जालसाज ने अन्य लोगों के साथ मिलकर आपराधिक साजिश रची और उन्हें धोखे में रखकर सोने का सिक्का हासिल कर लिया।

शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने सोने का सिक्का खरीदने के लिए 79,900 रुपये का ऑनलाइन भुगतान किया था। बाद में पता चला कि यह रकम कथित तौर पर धोखाधड़ी से हासिल की गई थी।

आरोप है कि इसी संदिग्ध ऑनलाइन लेनदेन के कारण शिकायतकर्ता के बैंक खाते से 54,911 रुपये की राशि रोक दी गई। संदीप राय के अनुसार, उन्हें कुछ समय बाद बैंक खाते से रकम रोके जाने की जानकारी मिली।

इससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा, जबकि कथित जालसाज और उसके सहयोगियों को अनुचित लाभ हुआ। शिकायत में अज्ञात व्यक्ति और उसके साथियों पर धोखाधड़ी तथा आपराधिक साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। मामले में संदिग्ध ऑनलाइन भुगतान और बैंक खाते में रोकी गई राशि की जांच की जा रही है।

SCROLL FOR NEXT