सांकेतिक तस्वीर 
कोलकाता सिटी

ब्यूटी पार्लर में दिनदहाड़े महिला की हत्या के बाद युवक ने की खुदकुशी

गरिया महामायातला इलाके की घटना घटना की जांच में जुटी पुलिस

रामबालक, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : बंगाल चुनाव से पहले गरिया के महामायातला में एक ब्यूटी पार्लर के अंदर एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। शुरुआती अंदाजा है कि आरोपfl युवक ने महिला की हत्या के बाद खुदकुशी कर ली। मृत महिला का नाम रूपबानी दास (47) है। वह नरेंद्रपुर थानांतर्गत महामायातला में ब्यूटी पार्लर चलाती थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार दोपहर दूसरे राज्य का एक युवक पार्लर में घुसा और रूपबानी दास पर धारदार हथियार से हमला करना शुरू कर दिया जिससे महिला लहूलुहान हालत में जमीन पर गिर गई। इलाके के दुकानदार डर के मारे भाग गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची>; इसके बाद घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसी पार्लर के अंदर से युवक पंकज देवनाथ (45) का शव बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि युवक हरियाणा का रहने वाला है। पुलिस के शुरुआती अनुमान के मुताबिक दोनों लिवइन रिलेशन में रहते थे। रिश्ते में तनाव के चलते युवक ने पहले युवती की हत्या की और फिर खुदकुशी कर ली। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। चुनाव से पहले इलाके में सेंट्रल फोर्स की तैनाती के बावजूद इस घटना ने स्थानीय लोगों के बीच सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

SCROLL FOR NEXT