चोरी करते हुए अभियुक्त की तस्वीर  
कोलकाता सिटी

चोरी से पहले फ्रिज खोलकर जन्मदिन का केक खा गए चोर!

लाखों की संपत्ति पर किया हाथ साफ, 40 मिनट में वारदात को अंजाम देकर फरार

Rambalak

दक्षिण 24 परगना : चोरी करने घर में घुसे चोरों ने सबसे पहले फ्रिज खोला और उसमें रखा जन्मदिन का केक खाया। इसके बाद नकदी, विदेशी डॉलर, कीमती रत्न समेत पांच लाख रुपये से अधिक की संपत्ति लेकर फरार हो गए। चोरी की यह हैरान कर देने वाली घटना नरेंद्रपुर थाना क्षेत्र के गरिया स्थित फर्ताबाद इलाके की है। आरोप है कि तीन बदमाशों ने घर की खिड़की का ग्रिल काटकर अंदर प्रवेश किया और महज 40 मिनट के भीतर पूरी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के मुताबिक, बी-6 प्रांतिका इलाके में ''चंदना'' नाम का मकान पृथ्वीराज राय का है। घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था। परिवार के सभी सदस्य बाहर गए हुए थे। इसी का फायदा उठाकर तीन बदमाशों ने शाम करीब 8 बजे से 8 बजकर 40 मिनट के बीच घर के पीछे की खिड़की की ग्रिल काटी और अंदर दा खिल हो गए।

SCROLL FOR NEXT