बिधाननगर : न्यूटाउन से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया। इसे एक मालवाहक गाड़ी के पीछे स्ट्रक्चर के नीचे बंडल में लाया जा रहा था। बंगाल एसटीएफ की तलाशी के दौरान यह बरामद हुआ। एसटीएफ ने गाड़ी के ड्राइवर और खलासी को गिरफ्तार कर लिया।
बंगाल STF सूत्रों ने बताया एक गुप्त सूत्र से जानकारी मिली थी कि ओडिशा से एक गाड़ी में गांजा लाया जा रहा है। यह न्यूटाउन में टैंक नंबर 12 के पास सड़क पर खड़ी थी। सूत्र के मुताबिक, गाड़ी के आते ही उसे जब्त कर लिया गया। तलाशी के दौरान देखा गया कि गाड़ी के पीछे स्ट्रक्चर के नीचे बंडल में गांजा लाया जा रहा था। लगभग 180 किलो गांजा बरामद हुआ। ड्राइवर और खलासी को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान एसटीएफ को पता चला कि यह गांजा ओडिशा से लाया जा रहा था। जब यह गाड़ी ओडिशा से आ रही थी, तो इस पर ओडिशा की नंबर प्लेट थी, लेकिन पश्चिम बंगाल में घुसने के बाद इस पर पश्चिम बंगाल की नंबर प्लेट लगा ली गई। दोनों ओडिशा के रहने वाले हैं। एसटीएफ की टीम उनसे पूछताछ करके यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इतनी बड़ी मात्रा में गांजा न्यू टाउन या कहीं और ले जाने की योजना थी और इसे वहां किसे दिया जाना था।