सागर के स्थानीय विधायक सुमंत मंडल महालया के अवसर पर पूजा अर्चना करते हुए 
कोलकाता सिटी

गंगासागर में महालया की सुबह उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

कपिल मुनि आश्रम में पूजा और तर्पण के लिए पहुंचे हजारों तीर्थयात्री

Rambalak

कोलकाता : गंगासागर मेले से पहले ही महालया के दिन सागरद्वीप में ‘मिनी गंगासागर’ का नजारा देखने को मिला। महालया की सुबह हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने से पूरा गंगासागर क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। सुबह से ही समुद्र तट पर पितरों का तर्पण और पुण्य स्नान का सिलसिला शुरू हो गया। इसके बाद श्रद्धालु कपिल मुनि आश्रम पहुंचकर पूजा-अर्चना करते नजर आए। गंगासागर में पुण्य लाभ की कामना लेकर पहुंचे श्रद्धालुओं के कारण पूरे सागरद्वीप में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। महालया के दिन उमड़ी भारी भीड़ को देखते हुए स्थानीय लोगों को इस वर्ष होने वाले गंगासागर मेले में श्रद्धालुओं की संभावित संख्या का अंदाजा लगने लगा है। लोगों का मानना है कि यदि महालया पर इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं, तो मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित होने वाले सागर मेले में भी भारी भीड़ उमड़ सकती है।

SCROLL FOR NEXT