कोलकाता सिटी

पत्नी का शव देखते ही पति ने उठाया खौफनाक कदम

Rambalak

दक्षिण 24 परगना : पारिवारिक विवाद की एक भयावह दृश्य गंगासागर में देखने को मिली। पत्नी के जहर खाकर जान देने की खबर मिलते ही, महज डेढ़ घंटे के भीतर पति सुविमल ने भी अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस घटना के बाद 6 साल का मासूम बेटा पूरी तरह अनाथ हो गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। गंगासागर तटीय (कोस्टल) थाना क्षेत्र के नारानिया आबाद इलाके में घटी। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पारिवारिक कलह के इस खौफनाक अंजाम को देखकर हर कोई सिहर उठा है। बताया जा रहा है कि यह दंपत्ति दूर सुनसान जगह पर बने अपने निजी मकान में रहता था। वहीं किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद पति सुविमल गिरि घर से बाहर चला गया था। कुछ समय बाद जब वह वापस लौटा, तब तक उसकी पत्नी जहर खा चुकी थी। पत्नी को मृत अवस्था में देखने के ठीक डेढ़ घंटे के भीतर पति ने भी खुद को खत्म कर लिया। स्थानीय सूत्रों एवं पुलिस के अनुसार, मृत गृहिणी का नाम नीलांजना गिरि (27) और उसके पति का नाम सुविमल गिरि (33) है। घटना की सूचना मिलते ही गंगासागर कोस्टल थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पहले सागर ग्रामीण अस्पताल भेजा। गुरुवार को पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए काकद्वीप भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

SCROLL FOR NEXT