सांकेतिक तस्वीर 
कोलकाता सिटी

नववर्ष पर गंगासागर में लगी भीषण आग! जलकर खाक हुई सरकारी बस

रामबालक, सन्मार्ग संवाददाता

दक्षिण 24 परगना : पोइला बैसाख के दिन गंगासागर में एक भयावह आग लग गयी। गंगासागर मेला कार्यालय के मैदान में खड़ी एक बस में अचानक आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। बताया जा रहा है कि मेला कार्यालय के मैदान में चार सरकारी बसें खड़ी थीं, जिनमें से एक में आग लग गई। आग लगने की खबर मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। इसके बाद गंगासागर कोस्टल थाने को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। बाद में दमकल विभाग को खबर दी गई, जिसके बाद दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, जली हुई बस सरकारी थी। आग लगने के बाद पूरे इलाके में काले धुएं का गुबार फैल गया, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लेकिन इस घटना के पीछे की असली वजह क्या है, इसका पता लगाने की कोशिश पुलिस कर रही है।

SCROLL FOR NEXT