केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी 
कोलकाता सिटी

बदलाव के मोड़ पर बंगाल: जी. किशन रेड्डी

कोलकाता में बुद्धिजीवियों से संवाद

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : महानगर में आयोजित एक महत्वपूर्ण संवाद कार्यक्रम में केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने “सेव बंगाल” का आह्वान किया। उन्होंने शहर के बुद्धिजीवियों, शिक्षाविदों, पेशेवरों और विचारकों के साथ बातचीत में कहा कि यह केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि सामाजिक और सभ्यतागत जिम्मेदारी का विषय है।

कार्यक्रम में पद्मश्री नारायण चक्रवर्ती सहित कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं। रेड्डी ने कहा कि पश्चिम बंगाल एक निर्णायक मोड़ पर खड़ा है और आज लिये गये निर्णय राज्य के भविष्य को तय करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य की जनसांख्यिकीय स्थिति में बदलाव स्पष्ट है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

उन्होंने आरोप लगाया कि तुष्टीकरण की राजनीति से शासन प्रभावित हुआ है और विकास की गति धीमी पड़ी है। किशन रेड्डी ने कहा कि बंगाल को अपनी शिक्षा, उद्योग और सांस्कृतिक नेतृत्व को पुनः मजबूत करने की जरूरत है।

उन्होंने शहरी मतदाताओं से सक्रिय भूमिका निभाने की अपील करते हुए कहा—“यह समय केवल चर्चा का नहीं, बल्कि बंगाल के पुनरुद्धार का है।”

SCROLL FOR NEXT