ईस्ट कोलकाता नागरिक फाउंडेशन 
कोलकाता सिटी

के.डी. अग्रवाल परिवार के सहयोग से जरूरतमंदों का निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन

ईस्ट कोलकाता नागरिक फाउंडेशन के सेवा शिविर में मिदनापुर सहित स्थानीय मरीजों को मिला लाभ

Ravi

कोलकाता : ईस्ट कोलकाता नागरिक फाउंडेशन की ओर से समाजसेवी के.डी. अग्रवाल परिवार के सहयोग से आयोजित नेत्र चिकित्सा सेवा शिविर में 40 जरूरतमंद नागरिकों का मोतियाबिंद का निःशुल्क ऑपरेशन कराया गया। शिविर में मिदनापुर सहित विभिन्न क्षेत्रों के मरीजों ने लाभ उठाया।

इस अवसर पर फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रीतम दफ्तरी, सचिव पी.एल. खेतान, अनिल मालाकार एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने के.डी. अग्रवाल का स्वागत किया। अग्रवाल ने बताया कि उनके परिवार के सहयोग से यह 16वां निःशुल्क नेत्र ऑपरेशन शिविर आयोजित हुआ है।

परिवार द्वारा नेत्र एवं स्वास्थ्य जांच, चश्मा वितरण, दिव्यांगों को कृत्रिम अंग, व्हीलचेयर और ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराने के साथ प्राकृतिक आपदाओं में भी सहायता दी जाती है। शिविर में मरीजों को उनकी कंपनी के ब्रांड एंजॉय के चिप्स भी वितरित किए गए।

अग्रवाल ने फाउंडेशन के सामाजिक कार्यों की सराहना की। अध्यक्ष प्रीतम दफ्तरी ने संस्था की सेवा गतिविधियों एवं नवनिर्मित हो रहे अस्पताल की जानकारी दी।

आयोजन में प्रकाशराज राजाजी, अनिल जाजोदिया, पवन खेमका एवं विक्रम अग्रवाल सक्रिय रहे। सचिव पी.एल. खेतान ने चिकित्सकों, कर्मचारियों, सदस्यों एवं अग्रवाल परिवार के प्रति आभार जताया।

SCROLL FOR NEXT