फाइल फोटो 
कोलकाता सिटी

पूर्व पार्षद बापी घोष पर रंगदारी और धोखाधड़ी का केस दर्ज

श्यामपुकुर थाना में मामला दर्ज

Deepak Mishra

दीपक, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : केएमसी के वार्ड नंबर 7 के पूर्व पार्षद बापी घोष और उनके सहयोगी देवब्रत आकुली के खिलाफ जमीन हड़पने, धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोपों में एफआईआर दर्ज की गई है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि उन्हें डरा-धमकाकर बिल्डर एग्रीमेंट पर दस्तखत करवाए गए थे। मामला श्यामपुकुर थाना क्षेत्र के गोपीमोहन लेन स्थित एक जमीन से जुड़ा है।

क्या है पूरा मामला

पीड़िता अनीता साव द्वारा दर्ज शिकायत के अनुसार वर्ष 2020 में पूर्व पार्षद बापी घोष और देवब्रत ने उनके पति पर दबाव बनाकर बहुमंजिली इमारत के निर्माण के लिए जमीन अपने नाम करवाई थी। समझौते के तहत निर्माण कार्य पूरा होने पर परिवार को एक फ्लैट, एक दुकान और 10.50 लाख रुपये नकद दिए जाने थे। पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपी ने फ्लैट और दुकान तो सौंप दी, लेकिन तय की गई 10.5 लाख रुपये की नकद राशि देने से साफ इनकार कर दिया। जब परिवार ने अपने पैसे मांगे, तो आरोपियों ने उन्हें गंभीर अंजाम भुगतने और जान से मारने की धमकी दी।

लगातार मिल रही धमकियों से तंग आकर अनीता साव ने श्यामपुकुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत धोखाधड़ी, रंगदारी, आपराधिक धमकी और साजिश रचने का मामला दर्ज कर लिया है। खबर लिखे जाने तक इस मामले में आरोपी पूर्व पार्षद की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी। पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई में जुटी है।


SCROLL FOR NEXT