श्रीकांत शर्मा ‘बालव्यास’ 
कोलकाता सिटी

आधी रोटी भी दें तो सम्मान के साथ: श्रीकांत शर्मा ‘बालव्यास’

विधायक विजय ओझा ने गौशाला के विकास में सहयोग की अपील की

Ravi

कोलकाता : राजस्थान गौ कल्याण ट्रस्ट के तत्वावधान में गणपति राजेश सभागार में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का समापन हुआ। कथा प्रवचन के दौरान परम पूज्य आचार्य श्रीकांत शर्मा ‘बालव्यास’ ने कहा कि जरूरतमंद को आधी रोटी भी दें तो सम्मान के साथ दें।

भगवान को भोग अर्पित करते समय भी श्रद्धा और सम्मान का भाव होना चाहिए। उन्होंने श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता का उदाहरण देते हुए कहा कि सुदामा को कृष्ण के अलावा कुछ नहीं चाहिए था, जबकि श्रीकृष्ण ने बिना मांगे ही उन्हें सब कुछ प्रदान कर दिया।

आचार्य शर्मा ने बताया कि 16 वर्ष पूर्व एक बछड़े से शुरू हुई सुरभि गौशाला में आज 1600 से अधिक गौ माताओं की सेवा हो रही है। विधायक विजय ओझा ने गौशाला के विकास में सहयोग की अपील की। स्वागत समिति सदस्य राहुल दीवान ने बताया कि कथा का आयोजन सुरभि सदन गौशाला के निर्माण, विकास और संचालन के लिए किया गया।

कथा को सफल बनाने में ट्रस्टीगण मुरारीलाल दीवान, बालकिशन बालासरिया, बनवारीलाल सोती, सत्यनारायण देवरालिया, बृजमोहन गाड़ोदिया, विश्वनाथ सेकसरिया, प्रेमचंद ढांढनिया, राजेश मित्तल, कृष्ण कुमार छापड़िया, राजेन्द्र प्रसाद बुबना,

बालकिशन नेवटिया, अरुण केडिया व सदस्यगण राम स्वरूप गोयनका, विनय मस्करा, अजय पोद्दार (सोनू), प्रकाश केडिया, सिद्धार्थ दीवान, राजीव छापड़िया सहित अन्य सदस्य सक्रिय रहे। कार्यक्रम का संचालन संजय मस्करा ने किया।

SCROLL FOR NEXT