जादवपुर विश्वविद्यालय से टैग करने की अपील
जितेंद्र, सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : विश्वविद्यालयो में बाहरी तत्वों के प्रवेश किए जाने पर रोक लगाई जाए। इस आशय की अपील करते हुए हाईकोर्ट में एक पीआईएल दायर की गई है। इसके साथ ही अपील की गई है कि इनहीं मुद्दों को लेकर दायर जादवपुर विश्वविद्यालय के मामले के साथ इसे टैग कर दिया जाए।
इस पीआईएल में जादवपुर विश्वविद्यालय में हाल में घटी घटनाओं का हवाला दिया गया है। वामपंथियों और भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के बीच संघर्ष की घटना घटी है। बाहरी तत्वों के प्रवेश करने का आरोप भी लगा है। इसी तरह के एक संघर्ष और तोड़फोड़ की घटना में जादवपुर विश्वविद्यालय का बहू प्रतिष्ठित एंबलम टूट गया था। जादवपुर विश्वविद्यालय की सुरक्षा को लेकर एक पीआईएल पहले से ही हाई कोर्ट में दायर की गई है। इसकी सुनवाई बुधवार की होनी है। अपील की गई है कि इस पीआईएल को भी जादवपुर के साथ टैग करके सुनवाई की जाए। इसमें कहा गया है कि राज्य के सभी विश्वविद्यालयो में एक ही स्थिति है, कहीं भी बाहरी तत्वों के प्रवेश करने पर कोई रोक-टोक नहीं है।