गौ महिमा पर प्रकाश  
कोलकाता सिटी

गोवंश की सुरक्षा के लिए जन-जन को गोसेवा से जोड़ें : गोविंददेव गिरि

गौ महिमा पर प्रकाश डालते हुए उद्योगपतियों, समाजसेवियों और गोभक्तों से गोसेवा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया

Ravi

कोलकाता : 141 वर्षों से गोसेवा के क्षेत्र में सक्रिय कलकत्ता पिंजरापोल सोसाइटी की ओर से आयोजित त्रिदिवसीय गौ महिमा कथा ज्ञानयज्ञ के दूसरे दिन श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला।

गुरुसदय दत्ता रोड स्थित इस्कॉन बैंक्वेट हॉल में स्वामी गोविंददेव गिरि जी महाराज ने गौ महिमा पर प्रकाश डालते हुए समाज के उद्योगपतियों, समाजसेवियों और गोभक्तों से गोसेवा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गोवंश की सुरक्षा के लिए समाज की व्यापक भागीदारी जरूरी है।

साथ ही नई पीढ़ी को गौ महिमा और गोसेवा के संस्कारों से जोड़ने पर जोर दिया, ताकि पूर्वजों से मिली यह परंपरा आगे भी जारी रहे। कथा से पूर्व मुख्य यजमान श्याम सुंदर अनुराग चौधरी, रघुनाथ प्रसाद रूँगटा, गिरीश शर्मा, निर्मल अग्रवाल, राम स्वरूप अग्रवाल, सुरेन्द्र चमड़िया, सुरेश चंद्र बंसल,हेमचंद अग्रवाल ने व्यास पीठ का पूजन किया।

जबकि ट्रस्टी सजन कुमार बंसल, विश्वनाथ सेकसरिया, अध्यक्ष रमेश सरावगी, आयोजन समिति अध्यक्ष सुरेश बंसल, संयोजक देवकीनंदन तोदी के साथ ही अन्य गौभक्तगण सत्यनारायण देवरालिया, सुभाष मुरारका, मोहनलाल दाधीच, बिनोद सुल्तानिया, बिरम प्रकाश सुल्तानिया, हर्षवर्धन डागा, संदीप तुलस्यान, सुभाष सराफ, रमेश लोधा, सुभाष अग्रवाल, प्रदीप खेतान,

गोपाल शाह, राजकमल बांगड़, बिमल मल्लावत, रमेश बेरीवाल, कमल केडिया, अजित सरावगी, कमल गुप्ता, विजय निगानिया, दीपक अग्रवाल, सुनील खेतान, राकेश चौधरी, अनुराग गुप्ता, अजय शाह, निर्मल अग्रवाल, रतनलाल अग्रवाल, आनंद केजरीवाल के साथ ही सोसाइटी के अध्यक्ष रमेश सरावगी, ट्रस्टी सजन कुमार बंसल, विश्वनाथ सेकसरिया,

आयोजन समिति अध्यक्ष सुरेश बंसल और संयोजक देवकीनंदन तोदी सहित अनेक गणमान्य लोगों ने महाराजश्री से आशीर्वाद लिया। ट्रस्टी सजन कुमार बंसल और महामंत्री पवन कुमार टिबड़ेवाला ने सोसाइटी की गोसेवा गतिविधियों की जानकारी दी। सत्यनारायण तिवारी ने भजन प्रस्तुत किया। वहीं कार्यक्रम का संचालन प्रकाश चंडालिया ने किया।

SCROLL FOR NEXT