फाइल फोटो 
कोलकाता सिटी

कर्मचारी 3 लाख रुपये लेकर हुआ फरार

अम्हर्स्ट स्ट्रीट थाना में शिकायत दर्ज

Deepak Mishra

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता: अम्हर्स्ट स्ट्रीट थाना क्षेत्र में बैंक से 3 लाख रुपये निकालकर एक कर्मचारी के फरार होने का मामला सामने आया है। पीड़ित व्यवसायी ने अपने कर्मचारी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

क्या है पूरा मामला? 

केशव चंद्र सेन स्ट्रीट स्थित कार्यालय के मालिक के अनुसार, उन्होंने गुरुवार सुबह करीब 11 बजे अपने कर्मचारी ऋषभ बजाज को एम.जी. रोड स्थित बैंक की कॉलेज स्ट्रीट शाखा से चालू खाते से 3 लाख रुपये नकद निकालने के लिए चेक देकर भेजा था।

 सुबह 11:45 बजे ऋषभ ने फोन पर जानकारी दी कि उसने बैंक से पैसे निकाल लिए हैं और वह तुरंत दफ्तर के लिए निकल रहा है। हालांकि, एक घंटे तक जब वह वापस नहीं लौटा, तो मालिक को अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने ऋषभ के नंबर पर दोबारा संपर्क करने की कोशिश की, तो उसका मोबाइल स्विच ऑफ मिला।

पीड़ित के मुताबिक, आरोपी ऋषभ बजाज ने गुरुवार सुबह ही उनसे कई बार पूछा था कि क्या बैंक का कोई काम है, जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि उसने पहले से ही धोखाधड़ी की योजना बना रखी थी। ऋषभ अपने पिता के साथ दमदम इलाके में रहता है।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


SCROLL FOR NEXT