सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : श्री विशुद्धानन्द हॉस्पिटल में इमामी फाउंडेशन द्वारा प्रदत्त वेंटिलेटर मशीन को मानव सेवा के लिए समर्पित किया गया। उद्घाटन समारोह में पिया नन्दी एवं संजीव विजयवर्गीय ने समाजसेवी राधेश्याम अग्रवाल, राधेश्याम गोयनका एवं उनके परिवार के मार्गदर्शन में हॉस्पिटल द्वारा किये जा रहे सेवाकार्यों की जानकारी दी। अतिथियों ने हॉस्पिटल प्रबंधन, डॉक्टरों की टीम एवं कार्यकर्ताओं की मानव सेवा की सराहना की।
हॉस्पिटल की ओर से दीपक बंका ने स्वागत वक्तव्य में लगभग 150 बेड-कैबिन से सुसज्जित हॉस्पिटल की निरंतर प्रगति में सभी सहयोगी दानदाताओं का आभार व्यक्त किया गया। अतिथियों का स्वागत गिरधारीलाल मस्करा, महावीर प्रसाद अग्रवाल, हेमचंद अग्रवाल, दीपक बंका, मनोज पराशर, अनिल चौधरी, दयानन्द सोनी, पवन फतेहपुरिया एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने किया।
हेमचंद अग्रवाल ने बताया कि हॉस्पिटल के अध्यक्ष बनवारीलाल सोती एवं प्रधान सचिव सुरेन्द्र अग्रवाल के मार्गदर्शन में वर्तमान में 19 डायलिसिस मशीनों से प्रति माह एक हजार से अधिक रोगियों को डायलिसिस चिकित्सा सुविधा प्रदान की जा रही है। मनोज पराशर ने अस्पताल में 4 ऑपरेशन थिएटर, ऑर्थोपेडिक यूनिट, अत्याधुनिक डेंटल यूनिट, सीटी स्कैन, डिजिटल एक्स-रे एवं सभी विभागों में निरंतर प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्मार्ट आई सी यू (क्लाउड फिजिशियन) की देखरेख में वेंटिलेटर सेवा निःशुल्क प्रदान की जा रही है। निर्मल केडिया, नरेन्द्र बागड़ी, राजेन्द्र धनानिया, विष्णु मस्करा एवं अन्य कार्यकर्ता समारोह में सक्रिय रहे। संचालन दीपक बंका ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन दयानन्द सोनी ने किया।