सबिता, सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : इस बार दुर्गापूजा में विद्युत की मांग बढ़ी है। पिछले दाे सालों की तुलना में पूजा आयोजकों के आवेदन में बढ़ोतरी हुई है। विद्युत विभाग के अधिकारिक सूत्रों की मानें तो ग्रामीण क्षेत्रों से षष्ठी और सप्तमी तक और ज्यादा आवेदन आने वाले हैं। इसके साथ ही दुर्गापूजा के दौरान विद्युत विभाग अपनी सेवा दुरुस्त बनाये रखने के लिए पूरी तैयारी की है। शुक्रवार से सरकारी कार्यालय बंद हो गये हैं लेकिन इमरजेंसी सेवा विभाग की सेवा जारी है। विद्युत विभाग के कंट्रोल रूम चालू हैं। इनका नंबर हैं 8900793503/04। सभी 6 जोन के सब स्टेशन चालू हैं। 551 कस्टमर केयर सेंटर चालू हैं। विद्युत विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि केवल दुर्गापूजा ही नहीं बल्कि पूरे उत्सव तक कंट्रोल रूम चालू रहेगा। वरिष्ठ अधिकारी से लेकर कर्मचारियों तक की छुट्यिां रदद् की गयी हैं। ग्रामीण इलाकों से अभी और आवेदन आने हैं। विभागीय सूत्रों की मानें तो विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों से त्योहार के शुरुआती दो दिन तक और अधिक आवेदन आने की संभावना है।
कितनी पूजा कमेटियों ने किया आवेदन
2023 में 47275
2024 में 50550
2025 में 56331 (अब तक)