विधाननगर : विधान नगर दक्षिण थानांतर्गत सॉल्टलेक के जीडी 91 स्थित मकान के बाथरूम से एक वृद्ध का सड़ा-गला शव बरामद किया गया। मृतक का नाम तापस राय (65) है। स्थानीय लोगों ने बताया कि शव पूरी तरह से सड़ गया था और घर से बदबू आ रही थी। पुलिस जब दरवाजा तोड़कर अंदर गयी तो देखा कि सर फटा हुआ था और शरीर में कई चोट के निशान थे। शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए आरजी कर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया गया है।
क़्या है पूरा मामला
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, 65 साल के रिटायर्ड तापस राय को तीन दिनों से नहीं देखा जा रहा था। गुरुवार की सुबह जब एक पड़ोसी ने उन्हें फ़ोन किया, तो फ़ोन बजा पर उन्होंने फोन नहीं उठाया। ऐसे में पड़ोसी को संदेह होने पर उन्होंने विधान नगर दक्षिण पुलिस स्टेशन को इस घटना की सूचना दी। पुलिस ने दरवाज़ा तोड़कर शव बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए RG कर हॉस्पिटल भेज दिया। मौत का सही कारण शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही पता चलेगा। वृद्ध तापस राय घर में अकेले रहते थे। बेटी की शादी के बाद से वह बंगलुरू में रह रही हैं और अब दिल्ली में हैं। पत्नी से तलाक़ के बाद से वे इस घर में अकेले रहते थे। जब वे कहीं और जाते थे, तो कभी-कभी अपने पड़ोसियों को बता देते थे। पड़ोस में रहने वाली एक वृद्धा ने कहा कि जब वह बाहर जाते थे तो उन्हें जानकारी देते थे। तीन दिनों से वह नहीं दिखे थे और उसने उससे बात भी नहीं की थी। आज सुबह पड़ोसियों ने देखा कि फ़ोन बज रहा है और कोई जवाब नहीं मिल रहा है तो उन्होंने दक्षिण विधान नगर पुलिस स्टेशन को इसकी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुँची और बाथरूम के अंदर औंधे मुँह पड़ा शव बरामद किया। हालांकि, पुलिस को शुरू में लग रहा है कि बाथरूम में गिरने से सिर फट गया था, लेकिन क्या उसकी मौत ज्यादा खून बहने से हुई? पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर वृद्ध की मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा।