कोलकाता सिटी

एक सफर, दो पहचान: सन्मार्ग सात वचन में पांच जोड़ों का सम्मान

करवा चौथ उत्सव 2026: प्रेम, साझेदारी और व्यक्तिगत उपलब्धियों का जश्न

Tanisha Hirawat

कोलकाता: एक-दूसरे का हाथ थामकर आगे बढ़ना, लेकिन अपनी अलग पहचान को भी उतनी ही अहमियत देना। आज के रिश्तों में साथ की परिभाषा इसी सोच के साथ बदल रही है। इसी विचार को केंद्र में रखकर सन्मार्ग ग्रुप ने बुधवार को ‘सन्मार्ग सात वचन – करवा चौथ उत्सव 2026’ का आयोजन किया। SENNES द्वारा प्रस्तुत और आउटलुक इंटीरियर प्राइवेट लिमिटेड के सह-प्रायोजन में आयोजित यह कार्यक्रम कोलकाता के रूट्स में हुआ। ‘एक सफर, दो पहचान’ थीम पर आधारित इस शाम में उन जोड़ियों की उपलब्धियों का जश्न मनाया गया, जिन्होंने अपने साझा सफर के साथ व्यक्तिगत पहचान भी बनाई है।

डॉट एंड की और हाइपरस्केल वेंचर्स के सह-संस्थापक अनीशा अग्रवाल सराफ और सुयश सराफ को सेनको गोल्ड एंड डायमंड्स की निदेशक एवं प्रमुख (मार्केटिंग और डिजाइन) जोइता सेन ने सम्मानित किया

28 अक्टूबर की शाम का प्रमुख आकर्षण ‘सन्मार्ग पावर कपल अवॉर्ड 2026’ रहा, जिसमें पांच जोड़ियों को सम्मानित किया गया। संगीत और सिनेमा की दुनिया से जुड़े बिक्रम घोष और जया सील घोष से लेकर उद्यमिता के क्षेत्र में पहचान बनाने वाले डॉट एंड की स्किनकेयर के सह-संस्थापक अनीशा और सुयश सराफ तक, सम्मानित जोड़ियों की पृष्ठभूमि अलग-अलग रही। इनके अलावा नतालिया गेरासिमोवा और मैक्सिम कोज्लोव, पॉलीन लारावोयर और मेघदूत रॉय चौधरी तथा शांतनु और तृप्ति गोयनका को भी सम्मान मिला। प्रतिष्ठित अतिथियों ने इन जोड़ियों को सम्मानित किया। इनमें निक्की और सिद्धार्थ सावनसुखा, रिचा शर्मा, सुमित बिनानी, रेखा दुग्गड़, सुमन जालान, मधु दुग्गड़, ज्योति और रमेश अग्रवाल तथा जोइता सेन शामिल रहे।

टेक्नो इंडिया ग्रुप के कार्यकारी निदेशक और मेक कलकत्ता रेलिवेंट अगेन के संस्थापक मेघदूत रॉय चौधरी तथा टेक्नो इंडिया ग्रुप की सस्टेनेबिलिटी निदेशक और द रीबैलेंस इंस्टीट्यूट की संस्थापक पॉलीन लारावोयर को ममता एंड सुमीत बिनानी के सुमीत बिनानी और आउटलुक इंटीरियर की रेखा दुग्गड़ ने सम्मानित किया
प्रसिद्ध गायिका सुनीति दमानी

समारोह में भजन जामिंग ने आध्यात्मिकता और संगीत के जरिए करवा चौथ के पारंपरिक रंगों को खास बनाया। इस संगीतमय प्रस्तुति के लिए आमंत्रित प्रसिद्ध गायिका सुनीति दमानी ने मंत्रोच्चार के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती के स्मरण से शुरू हुई इस प्रस्तुति में आगे लक्ष्मी-नारायण की आराधना और भगवान कृष्ण की भक्ति से जुड़े भजन शामिल रहे, जिससे माहौल भक्तिमय हो उठा।

कोलकाता में रूसी संघ के महावाणिज्यदूत मैक्सिम कोज्लोव और उनकी पत्नी डॉ. नतालिया गेरासिमोवा को रूट्स की ज्योति अग्रवाल और अभिनेत्री एवं मिस यूनिवर्स रिचा शर्मा ने सम्मानित किया

संगीत और सम्मान के साथ कार्यक्रम में मनोरंजन और मेल-मिलाप के लिए भी जगह रही। इंटरैक्टिव गेम्स और तंबोला ने मेहमानों को उत्सव में शामिल होने का अवसर दिया, जबकि खान-पान के साथ हुई बातचीत ने शाम को मिलनसार रंग दिया। कार्यक्रम में उद्योग जगत से जुड़े लोगों की भारी संख्या में मौजूदगी रही। मेहमानों ने आयोजन की सराहना की और इसे लेकर अपनी खुशी जाहिर की।

तालिम के प्रोपराइटर और इटरनल साउंड्स म्यूजिक कंपनी के साझेदार बिक्रम घोष तथा बिक्रम घोष एकेडमी ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स की उप-प्रधानाचार्य जया सील घोष को बंगाल एनर्जी की सुमन जालान और मधु दुग्गड़ ने सम्मानित किया
सन्मार्ग ग्रुप की अध्यक्ष रुचिका गुप्ता

सन्मार्ग ग्रुप के चेयरमैन विवेक गुप्ता और अध्यक्ष रुचिका गुप्ता ने कहा, “जीवनसाथी के साथ मिलकर किसी साझा लक्ष्य के लिए काम करना और समाज को कुछ लौटाना अपने आप में एक बड़ी चुनौती है। जब काम और निजी जीवन एक ही सफर का हिस्सा बन जाएँ, तो यह और कठिन हो जाता है। इसी साझेदारी को सम्मान देने के विचार से हमने ‘सन्मार्ग सात वचन’ की शुरुआत की। सन्मार्ग और आध्यात्मिकता के इस जुड़ाव के लिए हम परमात्मा के प्रति आभार व्यक्त करना चाहते हैं।”

सन्मार्ग ग्रुप के चेयरमैन विवेक गुप्ता

कार्यक्रम से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो सन्मार्ग के सोशल मीडिया चैनलों पर अपलोड किए जाएंगे, जहां आयोजन की झलकियां देखी जा सकेंगी।

शांतनु गोयनका के संस्थापक एवं मुख्य कॉउचर डिजाइनर शांतनु गोयनका तथा इसी संस्थान की प्रशासन एवं व्यवसाय प्रमुख तृप्ति गोयनका को सावनसुखा ज्वेलर्स के निक्की और सिद्धार्थ सावनसुखा ने सम्मानित किया
SCROLL FOR NEXT