कोलकाता सिटी

Nusrat Jahan को फिर ED का समन

फ्लैट धोखाधड़ी मामले में पूछताछ

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : अभिनेत्री और पूर्व सांसद नुसरत जहां चुनाव नहीं लड़ रही हैं, फिर भी चुनाव से पहले एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। ED ने उन्हें फ्लैट देने के नाम पर कथित धोखाधड़ी के मामले में फिर से तलब किया है।

क्या है मामला?

  • राजारहाट में फ्लैट देने के नाम पर लोगों से पैसे लेने का आरोप है।

  • जिस कंपनी ने ये प्रोजेक्ट बनाया था, उसमें नुसरत जहां डायरेक्टर बताई जा रही हैं

  • ED के मुताबिक, पिछले कुछ महीनों की जांच में नए सबूत सामने आए हैं, इसलिए उन्हें दोबारा बुलाया गया है।

ED का नोटिस और नुसरत की मांग

  • नुसरत को 22 अप्रैल को कोलकाता के ED दफ्तर में पेश होने के लिए कहा गया।

  • उन्होंने कहा कि वह उस समय दिल्ली में होंगी, इसलिए पूछताछ दिल्ली में की जाए।

  • लेकिन ED ने यह मांग खारिज कर दी और साफ कहा कि मामला कोलकाता का है, इसलिए उन्हें कोलकाता में ही पेश होना होगा

पुराना मामला (2023)

  • 2023 में भी ED ने नुसरत जहां से लगभग 6 घंटे पूछताछ की थी।

  • आरोप था कि 2014-15 में एक कंपनी ने 400 से ज्यादा बुजुर्गों से करीब 5.5 लाख रुपये प्रति व्यक्ति लिए थे।

  • बदले में 1000 स्क्वायर फीट का फ्लैट देने का वादा किया गया था।

  • लेकिन लोगों को न फ्लैट मिला, न ही पैसा वापस मिला।

  • नुसरत ने उस समय कंपनी में डायरेक्टर होने की बात नकारी थी

SCROLL FOR NEXT