कोलकाता सिटी

Weather Update : गंगासागर मेला की शुरुआत के दौरान छा सकता है घना कोहरा

Pragati Sinha

आने वाले दिनों में बढ़ सकता है 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक तापमान

उत्तर बंगाल के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना

कोलकाता : आने वाले दिनों में तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हो सकती है, ऐसा मौसम विभाग की ओर से बताया गया है। हालांकि गंगासागर मेला की शुरुआत होने वाली है। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि गंगासागर की शुरुआत के 2 से 3 दिन यानी बुधवार से शुक्रवार तक मेला के दौरान सुबह के समय लोगों को घना कोहरा देखने को मिल सकता है। जैसा की पिछले कुछ दिनाें से ठंड का सितम जारी था, मगर अचानक मौसम ने करवट बदली और तापमान बढ़ गया।

9 जनवरी से फिर आ सकती है तापमान में गिरावट

मौसम विभाग ने वैज्ञानिक शौरिश बंद्योपाध्याय ने बताया कि बुधवार यानी 8 जनवरी तक महानगर का न्यूनतम तपमान बढ़ने की संभावना है। अगले दो से तीन दिनों में तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि इसके बाद गुरुवार यानी 9 जनवरी से एक बार फिर तपमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस गिरावट हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार एक बार फिर सर्दी प्रेमियाें को ठंड का अहसास होने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से बताया गया कि सबसे ज्यादा कोहरा उत्तर व दक्षिण 24 परगना, पश्चिम बर्दवान, बीरभूम, मुर्शिदाबाद, नदिया जैसे जिलों में रहेगा। इससे कुछ स्थानों पर दृश्यता 50 मीटर तक गिर सकती है। इसीलिए यातायात में विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है।

कैसा रहेगा उत्तर बंगाल का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर बंगाल के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। मंगलवार यानी 7 जनवरी को उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, अलीपुरदुआर और जलपाईगुड़ी में हल्की बारिश की उम्मीद है, लेकिन बुधवार को आसमान फिर साफ हो जाएगा। वहीं, रविवार की तरह सोमवार और मंगलवार को भी पूरे प्रदेश में कोहरा छाया रहेगा। रविवार को कोलकाता का न्यून्तम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पिछले 4 दिनों का तापमान (कोलकाता)

अधिकतम तापमान – न्यूनतम तापमान

1 जनवरी : 14.2 – 22.8

2 जनवरी : 13.2 – 21.6

3 जनवरी : 13.2 – 21.8

4 जनवरी : 14.4 – 23.4

SCROLL FOR NEXT