गिरीश पार्क में पिंक सिटी की थीम  
कोलकाता सिटी

पिंक सिटी की थीम पर सजा गिरीश पार्क में दुर्गा पूजा पंडाल

राजस्थानी संस्कृति की दिखी झलक

Ravi

कोलकाता : गिरीश पार्क में हिन्दू महासभा सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की ओर से आयोजित 83वें दुर्गा पूजा समारोह में इस वर्ष राजस्थान की राजधानी जयपुर यानी पिंक सिटी की भव्य छटा देखने को मिल रही है। पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने पूजा समारोह का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन एवं विधायक विजय ओझा, वाइस चेयरपर्सन धीरा राय, संदीप जैन, विजय मेहरा, तरुण नेवटिया, सुनील हर्ष, राणादीप राय, चेतन जैन, मुकेश मेहरा, आनंद जैन, श्यामल घोष और नरेश मेहरा सहित अन्य गणमान्य लोगों ने अतिथियों का स्वागत किया।

आयोजक विजय मेहरा और चेतन जैन ने बताया कि इस वर्ष पंडाल को जयपुर की वास्तुकला और राजस्थानी संस्कृति की तर्ज पर सजाया गया है। गुलाबी हवेली के स्वरूप में तैयार मंडप, आकर्षक रोशनी और झूले श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण बने हुए हैं।

पूजा के साथ सामाजिक सेवा का संदेश देते हुए लायंस क्लब ऑफ कलकत्ता श्रद्धा सबूरी ने 150 से अधिक बच्चों को वस्त्र वितरित किए।

आयोजकों की इस पहल की श्रद्धालुओं ने सराहना की और भक्तिभाव के साथ मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। जे. के. जाजोदिया, अरविंद बाजपेयी, रामरतन सिंह, राजू ढांढनिया, संजीव अग्रवाल, निकुंज केडिया, आशीष झुनझुनवाला, प्रेम अग्रवाल और उमाशंकर कपूर सहित अनेक सदस्य, महिला समिति की टीम एवं कार्यकर्ता आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

SCROLL FOR NEXT