पार्षद सुमन राय चौधरी 
कोलकाता सिटी

महेशतल्ला पालिका में ड्रेनेज सिस्टम का काम शुरू

सांसद अभिषेक बनर्जी की पहल पर ₹3.55 करोड़ की लागत से हो रहा निर्माण कार्य

महेशतल्ला: महेशतल्ला नगर पालिका अंतर्गत वार्ड नंबर 10 में नागरिक सुविधाओं के उन्नयन और जलजमाव की समस्या से स्थायी समाधान के लिए पक्के ड्रेनेज सिस्टम का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। यह काम पिछले कुछ महीनों पहले शुरू हुआ और इसे आगामी तीन महीनों के भीतर पूरा कर लिए जाने की संभावना है।

फिलहाल यह कार्य आलमपुर इलाके में तेज़ी से किया जा रहा है। परियोजना के तहत संतोषपुर स्थित पहाड़पुर सृति संघ क्लब के भगार मैदान से लेकर शीतला मंदिर तक ड्रेनेज लाइन बिछाई जा रही है। इस पहल से स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल है। वर्षों से जलजमाव से जूझ रहे इस क्षेत्र के निवासी अब राहत की उम्मीद कर रहे हैं।

स्थानीय निवासी अब्दुल कयूम मंडल और शुभ्र मंडल ने बताया कि वे लंबे समय से इलाके में पक्के ड्रेनेज सिस्टम की मांग कर रहे थे। उनके अनुसार, यह परियोजना पूरी होने के बाद खासकर बच्चों और बुजुर्गों को काफी राहत मिलेगी। इसके अलावा इलाके में सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इससे आने वाले दिनों में ड्रेनेज के साथ ही सड़क निर्माण होने से काफी सुविधाएं मिलेगी।

आलमपुर में जेसीबी मशीन से खुदाई का काम जारी

इस विषय में वार्ड नंबर 10 के पार्षद और मटियाब्रुज ब्लॉक 2 के तृणमूल कांग्रेस सभापति सुमन राय चौधरी ने कहा,

"माकपा शासनकाल में इस इलाके की ड्रेनेज व्यवस्था बेहद खराब थी। जलजमाव आम बात थी, जिससे लोगों को भारी परेशानी होती थी। पार्षद बनने के बाद मैंने यह मुद्दा प्राथमिकता में रखा और डायमंड हार्बर के सांसद अभिषेक बनर्जी से व्यक्तिगत रूप से इस समस्या को साझा किया। उनकी पहल पर कोलकाता नगर निगम द्वारा ₹3,55,16,000 की लागत से इस ड्रेनेज प्रोजेक्ट को स्वीकृति मिली।"

ड्रेनेज कार्य के पूरा हो जाने पर यह क्षेत्र बरसात में जलजमाव से काफी हद तक मुक्त हो सकेगा। यह परियोजना स्थानीय विकास की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

SCROLL FOR NEXT