महर्षि दधीचि सेवा ट्रस्ट 
कोलकाता सिटी

महर्षि दधीचि सेवा ट्रस्ट का दीपावली मधुर मिलन कार्यक्रम

सनातनी त्योहार हमारी राष्ट्रीय धरोहर : विजय ओझा, दाधीच रत्न सम्मान से दो दिवंगत विभूतियां सम्मानित

Ravi

कोलकाता : महर्षि दधीचि सेवा ट्रस्ट की ओर से शनिवार को मानिकतल्ला स्थित महर्षि दधीचि भवन में दीपावली मधुर मिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में जोड़ासांको के विधायक विजय ओझा ने कहा कि सनातनी त्योहार हमारी राष्ट्रीय धरोहर हैं। ऐसे आयोजन आपसी प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं।

उन्होंने नई पीढ़ी से इन आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। समारोह की अध्यक्षता समाजसेवी बालकृष्ण आसोपा ने की, जबकि युवा उद्योगपति कन्हैयालाल शर्मा प्रधान अतिथि रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मातेश्वरी दधिमथी की पूजा-अर्चना से हुआ। पं. महेश जोशी ने मंगलाचरण प्रस्तुत किया।

ट्रस्ट अध्यक्ष प्रदीप सूंटवाल एवं मंत्री नारायणदास आसोपा ने शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर दिवंगत भगवती प्रसाद दायमा एवं भगवती प्रसाद मिश्रा को मरणोपरांत दाधीच रत्न सम्मान प्रदान किया गया, जिसे उनके परिजनों ने ग्रहण किया।

समारोह का विशेष आकर्षण फंटा फंटाक्क्षरी रहा, जिसमें विभिन्न टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। लकी एवं ऑडियंस पुरस्कार भी वितरित किए गए। वरिष्ठ साहित्यकार बंशीधर शर्मा ने संचालन किया। इस दौरान आगामी डीपीएस क्रिकेट टूर्नामेंट के पोस्टर का विमोचन भी किया गया।

SCROLL FOR NEXT