पूर्व कोलकाता माहेश्वरी सभा 
कोलकाता सिटी

पूर्व कोलकाता माहेश्वरी सभा का दीपावली प्रीति सम्मेलन

भंवर लाल राठी का हुआ अभिनंदन

Ravi

कोलकाता। माहेश्वरी समाज की सामाजिक, सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत बनाने तथा आपसी भाईचारे और एकजुटता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पूर्व कोलकाता माहेश्वरी सभा की ओर से दीपावली प्रीति सम्मेलन का आयोजन किया गया।

समारोह में समाज के सदस्यों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भंवर लाल राठी का सामाजिक अभिनंदन भी किया गया।

नवनिर्वाचित राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का सम्मान

सभा के अध्यक्ष इंद्र कुमार डागा ने बताया कि समारोह में भंवर लाल राठी का सम्मान समाज के लिए गौरव का विषय रहा। इस दौरान समाजसेवी राधेश्याम झंवर, नंदकिशोर लाखोटिया, नंदकिशोर लड्डा, गणेश बागड़ी,

राकेश मोहता, विजेंद्र झंवर, राजेंद्र बागड़ी, मोहनलाल मोहता, श्याम बागड़ी, दिलीप लाहोटी, शोभा सादानी और कृष्ण मुरारी तापड़िया सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों का भी सभा के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

सामाजिक एकता और सेवा का दिया संदेश

सम्मान से अभिभूत भंवर लाल राठी ने सभा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी समाजबंधुओं को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सामाजिक गतिविधियों और जनसेवा के कार्यों में अपनी ओर से हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने समाज की एकता, परस्पर सहयोग और सेवा भावना को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

समाजबंधुओं की सक्रिय भागीदारी से आयोजन सफल

दीपावली प्रीति सम्मेलन में उपस्थित समाज के लोगों ने आपसी मेल-मिलाप और आत्मीयता के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में साकेत बिनानी, पवन मूंधड़ा, अभिषेक धूत, दीपक मूंधड़ा, मयंक बाहेती,

ममता मोहता, किरण तापड़िया, रुचि मूंधड़ा, घनश्याम मनिहार और हर्षित राठी सहित सभा के कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका रही। समारोह ने समाज में पारस्परिक सद्भाव, सांस्कृतिक जुड़ाव और संगठनात्मक एकता को मजबूत करने का संदेश दिया।

SCROLL FOR NEXT