श्री बड़ाबाजार लोहापट्टी सेवा समिति 
कोलकाता सिटी

श्री बड़ाबाजार लोहापट्टी सेवा समिति का दीपावली मिलन समारोह संपन्न

साहिल अग्रवाल की कविता और आध्यात्मिक लाइव जैमिंग ने श्रोताओं को किया मंत्रमुग्ध, 250 से अधिक सदस्यों की रही भागीदारी

Ravi

कोलकाता : श्री बड़ाबाजार लोहापट्टी सेवा समिति की ओर से शनिवार को न्यूटाउन स्थित बरसाना बैंक्वेट में दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। समारोह का उद्घाटन आर.एम.-सेल (ईआर) के ए.के. बेहेरा ने किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में दीपक कुमार गुप्ता उपस्थित रहे। साथ ही सेल के मुख्य महाप्रबंधक (सीजीएम) सोमू शरण बंद्योपाध्याय, सहायक महाप्रबंधक (वित्त) डिम्पल भट्टाचार्य एवं अजय शर्मा ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

समारोह का प्रमुख आकर्षण कलाकार साहिल अग्रवाल की कविता एवं आध्यात्मिक लाइव जैमिंग की प्रस्तुति रही। उनकी संगीतमय प्रस्तुति ने उपस्थित अतिथियों और सदस्यों का मन मोह लिया तथा पूरे वातावरण को सुरमयी बना दिया।

समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार बिहानी ने स्वागत संबोधन दिया, जबकि सचिव गोविंद रांदड़ ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कोषाध्यक्ष विकास नेवटिया एवं सुशील कुमार अग्रवाल की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने में उपाध्यक्ष सुरेन्द्र बेरीवाल, संजय जैन, शरद गुप्ता सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय योगदान दिया।

कार्यक्रम का संचालन संयोजक राजीव कुमार सिंघी ने किया। संयुक्त सचिव विजय कुमार दारुका एवं नवनीत सदानी ने बताया कि समारोह में महिलाओं की भी उत्साहपूर्ण भागीदारी रही। आयोजन में 250 से अधिक सदस्यों ने शामिल होकर दीपावली की खुशियां साझा कीं।

SCROLL FOR NEXT