श्री केड शक्ति मंदिर  
कोलकाता सिटी

श्री केड शक्ति मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दीपावली उत्सव

धनतेरस पूजन, भजन-कीर्तन और दादीजी के अलौकिक श्रृंगार ने बांधा समां, 15 नवंबर को होगा अन्नकूट महोत्सव

Ravi

कोलकाता : श्री केड शक्ति मंदिर में धनतेरस पूजन, चतुर्दशी भजन-कीर्तन और दीपावली उत्सव श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्री केडिया सभा के अध्यक्ष अनिल केडिया, सचिव मोहन केडिया सहित समाज के अनेक सदस्य सपरिवार शामिल हुए। सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और सुख-समृद्धि की कामना की।

मंदिर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के दौरान गोपीकिशन केडिया ने सपत्नीक दीपावली पूजन किया। वहीं, दादीजी का अलौकिक श्रृंगार आकर्षण का केंद्र रहा। दादी भक्तों की मंडली ने भजनों और कीर्तन की प्रस्तुतियों से पूरे मंदिर परिसर को भक्तिमय बना दिया। भक्ति संगीत में श्रद्धालु भाव-विभोर नजर आए।

15 नवंबर को होगा अन्नकूट महोत्सव

इस मौके पर श्री केडिया सभा के सचिव मोहन केडिया ने समाज के सभी सदस्यों से 15 नवंबर को आयोजित होने वाले अन्नकूट महोत्सव में परिवार सहित शामिल होने का आग्रह किया। उन्होंने मंदिर में होने वाले आगामी धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में भी समाजबंधुओं की सहभागिता की अपील की।

आयोजन को सफल बनाने में संजीव, पवन, अरुण, सचिन, जुगल, किशन, सुशील सहित केडिया परिवार के अन्य सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में भक्ति, उल्लास और आपसी सौहार्द का वातावरण बना रहा।

SCROLL FOR NEXT