कोलकाता : चूरू नागरिक परिषद की ओर से रविवार शाम दीपावली के उपलक्ष्य में रंगारंग सांस्कृतिक समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गीत-संगीत और नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि सन्मार्ग ग्रुप की अध्यक्ष रुचिका गुप्त ने परिषद द्वारा जरूरतमंदों के लिए संचालित निःशुल्क नेत्र चिकित्सा एवं होम्योपैथी उपचार सेवाओं की सराहना की।
परिषद के पूर्व अध्यक्ष बी.एल. सोती ने सामाजिक गतिविधियों का विस्तार कर चूरू में जनकल्याणकारी कार्य करने का सुझाव दिया। डीडीईवी प्लास्टिक्स एवं कल्पना इंडस्ट्रीज लिमिटेड के सीईओ नरेंद्र सुराणा ने परिषद के 2027 में 75वें वर्ष में प्रवेश के अवसर पर सामाजिक कार्यों में सहयोग का आश्वासन दिया।
प्रकाश पारख ने भी सेवा गतिविधियों की प्रशंसा की। अध्यक्ष जगत बैद ने स्वागत करते हुए परिषद की गतिविधियों की जानकारी दी। प्रसिद्ध गायिका मारुति मोहता ने मारवाड़ी लोकगीत, भजन, गजल और पुराने गीत प्रस्तुत किए।
गायक इंद्रनील रॉय ने भी अपनी सुरीली प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। स्वाति बनर्जी और अनुजा बंद्योपाध्याय के नृत्य को खूब सराहना मिली। कार्यक्रम समिति के अध्यक्ष नारायण जैन ने सदस्यों के सहयोग की प्रशंसा की। पूर्व अध्यक्ष प्रकाश पारख, अधिवक्ता मंजू अग्रवाल और आर.डी. काकरा ने सक्रिय भूमिका निभाई। अंत में दीपक जैन ने धन्यवाद ज्ञापन किया।