एल. कार्डमिनलून हॉंकिप, उप महानिरीक्षक, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल 
कोलकाता सिटी

एल. के. हॉंकिप ने संभाला सीआईएसएफ, एयरपोर्ट सुरक्षा का जिम्मा

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : एल. कार्डमिनलून हॉंकिप, उप महानिरीक्षक (डीआईजी), ने सोमवार को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के एयरपोर्ट सुरक्षा समूह (एएसजी), नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय (एनएससीबीआई) हवाई अड्डा, कोलकाता के मुख्य हवाई अड्डा सुरक्षा अधिकारी (CASO) का कार्यभार ग्रहण किया। अपनी वर्तमान नियुक्ति से पूर्व श्री हॉंकिप पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्दवान जिले में स्थित इस्को स्टील प्लांट, बर्नपुर में उप महानिरीक्षक (डीआईजी) के पद पर कार्यरत थे।

श्री हॉंकिप को विमानन सुरक्षा के क्षेत्र में व्यापक अनुभव प्राप्त है। उन्होंने देश के पांच प्रमुख हवाई अड्डों अमृतसर, अगरतला, गोवा, गुवाहाटी और कोलकाता में अपनी सेवाएं दी हैं। इससे पहले भी वे वरिष्ठ कमांडेंट के पद पर रहते हुए एनएससीबीआई हवाई अड्डा, कोलकाता के मुख्य हवाई अड्डा सुरक्षा अधिकारी (CASO) के रूप में अपनी जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। श्री हॉंकिप को वर्ष 2024 में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया था। इसके अतिरिक्त, हैती में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन MINUSTAH में अपनी सेवाओं के लिए उन्हें संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना पदक (यूएन पीसकीपिंग मेडल) भी प्रदान किया गया है।

SCROLL FOR NEXT