स्वामी त्रिभुवनपुरी 
कोलकाता सिटी

प्रभु भक्ति फूल की खुशबू की तरह, जिसे केवल महसूस किया जा सकता है: स्वामी त्रिभुवनपुरी

श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और विभिन्न प्रसंगों का श्रद्धालुओं ने श्रवण किया

Ravi

हावड़ा: श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञानयज्ञ के दौरान भागवताचार्य स्वामी त्रिभुवनपुरी महाराज के श्रीमुख से श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और विभिन्न प्रसंगों का श्रद्धालुओं ने श्रवण किया। कथा के दौरान भक्तिमय माहौल में श्रद्धालु भजनों और ‘नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से भाव-विभोर नजर आए।

स्वामी त्रिभुवनपुरी महाराज ने माखन चोरी, गोपियों की माता यशोदा से शिकायत और यशोदा के वात्सल्य का वर्णन करते हुए कहा कि श्रीकृष्ण की लीलाएं आत्मा और परमात्मा के मिलन का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि गोपियां आत्मा के स्वरूप में श्रीकृष्ण रूपी परमात्मा को प्राप्त करने की प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि प्रभु की भक्ति फूल की खुशबू की तरह है, जिसे छुआ नहीं जा सकता, बल्कि केवल महसूस किया जा सकता है।

इस अवसर पर समाजसेवी दिलीप कानोड़िया, ललित गुप्ता, अनूप तोदी, धीरेन अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, संदीप पोद्दार, उमाशंकर ओझा, विजय सिंह, अनिल जालान, राजेश डालमिया और राजेंद्र खरकिया सहित श्रद्धालुओं ने व्यास पीठ का पूजन किया।

SCROLL FOR NEXT