श्री काशी विश्वनाथ सेवा समिति 
कोलकाता सिटी

श्री काशी विश्वनाथ सेवा समिति की ओर से आयोजित देव दीपावली कार्यक्रम

कार्यक्रम में विधायक मधुमिता घोष ने किया दीप प्रज्वलन, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और समिति के सदस्यों ने लिया हिस्सा

Ravi

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : देव दीपावली के पावन अवसर पर हामीरागाछी स्थित श्री काशी विश्वनाथ सेवा समिति के विश्राम गृह में भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। भोलेनाथ टंकी बाबा के समक्ष आयोजित इस कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव के साथ 1100 दीप प्रज्वलित कर दीपदान किया। दीपों की रोशनी से पूरा परिसर जगमगा उठा।

इसके बाद रंग-बिरंगी आतिशबाजी ने उत्सव की रौनक बढ़ा दी। कार्यक्रम का शुभारंभ हरिपाल की विधायक मधुमिता घोष ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान उन्होंने अपनी टीम के सदस्यों मधुपर्णा घोष, लता दास, त्रिथी हाइत, चैताली हाइत, तरुण कुमार दास, रतन डोलुई, पार्थो हाइत और महादेव हाइत के साथ कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया।

उन्होंने समिति के सामाजिक एवं जनसेवा कार्यों की सराहना करते हुए सहयोग जारी रखने का आश्वासन दिया। समिति के अध्यक्ष विवेक गुप्ता और प्रधान सचिव बिमल दीवान के निर्देश पर सह सचिव पवन बंसल एवं सुभाष सांवलदावाला के नेतृत्व में आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर मनोज चौधरी, आदित्य विक्रम तुलस्यान, सुभाष चंद्र गोयनका, महेश काबरा सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

SCROLL FOR NEXT