केएमसी की प्रशासक स्मिता पांडेय देशबंधु चित्तरंजन दास की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए 
कोलकाता सिटी

याद किए गए देशबंधु चित्तरंजन दास

राम बालक, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : कोलकाता नगर निगम के तत्वावधान में देशबंधु चित्तरंजन दास की पुण्य स्मृति में मंगलवार को केवड़ातला स्थित देशबंधु चित्तरंजन दास मेमोरियल में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर कोलकाता नगर निगम (केएमसी) की प्रशासक स्मिता पांडेय ने देशबंधु चित्तरंजन दास की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्मिता पांडेय ने कहा कि देशबंधु स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानी होने के साथ-साथ कोलकाता नगर निगम के पहले मेयर भी थे। उन्होंने शहर के विकास, जनकल्याण तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की स्थापना में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने महानगरवासियों से देशबंधु के आदर्शों और उनके कार्यों को सदैव स्मरण रखने तथा उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर ऑल बंगाल देशबंधु सी.आर. दास डेथ सेंटेनरी ऑब्जर्वेंस कमेटी के सचिव अनंत कुमार वर्धन, समाजसेवी रूपम चौधरी, स्टेट कमेटी सदस्य तन्मय मंडल सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे। सभी ने दिवगंत देशबंधु आर सी दास की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया।

SCROLL FOR NEXT