Nabanna 
कोलकाता सिटी

विभागों की फाइलों का होगा सत्यापन : नवान्न

चुनावी हलचल के बीच मुख्य सचिव का अहम निर्देश

कोलकाता : विधानसभा चुनाव परिणामों के बीच राज्य प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नवान्न से नया आदेश जारी किया है। मंगलवार को मुख्य सचिव कार्यालय की ओर से सभी विभागाध्यक्षों और कार्यालय प्रमुखों को अपने-अपने विभागों की भौतिक फाइलों का तत्काल सत्यापन करने और उनका पूरा रिकॉर्ड रखने के निर्देश दिए गए हैं।

आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि सभी सरकारी दस्तावेजों और रिकॉर्ड को पश्चिम बंगाल सचिवालय मैनुअल के अनुसार व्यवस्थित और सुरक्षित रखा जाए। साथ ही फाइलों की उचित इंडेक्सिंग और रिकॉर्ड मेंटेनेंस सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है। इसके अलावा विभागीय वित्तीय सलाहकारों (एफए) को अपने-अपने विभागों के अंतर्गत आने वाली सभी फाइलों की सूची तैयार करने और उन्हें सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी दी गई है।

यह प्रशासनिक निर्देश ऐसे समय में आया है जब राज्य में चुनावी परिणामों के बाद राजनीतिक हलचल तेज है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, यह कदम किसी भी तरह की अनियमितता, दस्तावेजों के गायब होने या संवेदनशील रिकॉर्ड के दुरुपयोग की आशंका को देखते हुए एहतियातन उठाया गया है। नवान्न से जारी इस आदेश को एक असाधारण प्रशासनिक कदम माना जा रहा है, जिस पर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

SCROLL FOR NEXT