ऋतब्रत बनर्जी 
कोलकाता सिटी

पूर्व विधायकों की पेंशन वृद्धि की मांग

पूर्व विधायकों ने ऋतब्रत को लिखा पत्र

कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व सदस्यों की पेंशन में वृद्धि की मांग को लेकर डब्ल्यूबीएलए एक्स-मेंबर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने विधानसभा में विपक्ष के नेता ऋतब्रत बनर्जी को पत्र लिखा है।

संगठन के अध्यक्ष तारापद चक्रवर्ती और सचिव गोविंदा राय ने पत्र के माध्यम से पूर्व विधायकों की लंबे समय से लंबित मांग को विधानसभा में मजबूती से उठाने का आग्रह किया है। संगठन ने कहा कि पूर्व विधायकों की पेंशन में वृद्धि को लेकर पिछले करीब पांच वर्षों से सरकार के विभिन्न स्तरों पर आवेदन और अनुरोध किए जाते रहे हैं, लेकिन अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है।

पत्र में कहा गया है कि सरकार की ओर से पेंशन वृद्धि को लेकर हाल में सामने आए सकारात्मक संकेतों से पूर्व विधायक आशान्वित हैं। संगठन ने ऋतब्रत बनर्जी से अनुरोध किया है कि प्रस्तावित पेंशन संशोधन विधेयक में पूर्व विधायकों की पेंशन वृद्धि को शामिल कराने और इसे जल्द लागू कराने के लिए आवश्यक पहल करें।

एसोसिएशन ने इस मामले में सकारात्मक कार्रवाई की उम्मीद जताते हुए संबंधित पक्षों के प्रति आभार भी व्यक्त किया है।

SCROLL FOR NEXT