फाइल फोटो 
कोलकाता सिटी

13 साल पुराने मामले में ममता बनर्जी को दिल्ली पुलिस की नोटिस

गवाह के तौर पर किया तलब

Deepak Mishra

कोलकाता : सोमवार दोपहर दिल्ली पुलिस की एक टीम कालीघाट स्थित तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी के आवास पर पहुंची। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने स्थानीय कालीघाट थाने की पुलिस की मौजूदगी में उन्हें नोटिस सौंपी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में वर्ष 2013 में दर्ज एक पुराने मामले के सिलसिले में ममता बनर्जी को गवाह के तौर पर पेश होने के लिए बुलाया गया है। यह मामला सरकारी कामकाज में बाधा डालने तथा पुलिस अधिकारियों के साथ मारपीट और हमला करने के आरोपों से संबंधित है। मामले में भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 186, 353, 332, 147, 149 और 34 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। नोटिस धारा 160 के तहत जारी की गई है। सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ममता बनर्जी का बयान निर्धारित समय पर दर्ज किया जाएगा। हालांकि, करीब 13 साल पुराने मामले में अचानक नोटिस दी जाने को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

SCROLL FOR NEXT