कोलकाता सिटी

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मिला अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन का प्रतिनिधिमंडल

अयोध्या में सदस्यों के लिए दो दिन नि:शुल्क ठहराव व वीआईपी दर्शन योजना का शुभारंभ,

उद्योगपतियों के साथ बैठक का भी दिया आश्वासन

कोलकाता अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन (आईवीएफ), पश्चिम बंगाल के एक प्रतिनिधिमंडल ने 4 जुलाई को राजभवन में भारत के माननीय लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला से शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व आईवीएफ, पश्चिम बंगाल के अध्यक्ष सुशील कुमार चौधरी ने किया।

इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ने आईवीएफ सदस्यों के लिए अयोध्या यात्रा के दौरान दो दिन के नि:शुल्क ठहराव एवं भगवान श्रीराम के वीआईपी दर्शन की विशेष सुविधा का औपचारिक शुभारंभ किया। प्रतिनिधिमंडल ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे धार्मिक पर्यटन एवं सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

बैठक के दौरान श्री ओम बिरला ने आईवीएफ द्वारा प्रस्तावित व्यवसायिक परिचर्चा के लिए आश्वासन दिया कि वे राज्य के मुख्यमंत्री से चर्चा कर तिथि निर्धारित करेंगे, ताकि उद्योग, व्यापार और निवेश से जुड़े विषयों पर सार्थक संवाद स्थापित किया जा सके।

प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष सुशील कुमार चौधरी के अलावा प्रदीप लुहारीवाला, अभ्युदय दूगड़, रामकिशोर लुहारीवाला, प्रदीप दारूका, आनंद केजरीवाल, आलोक बाजोरिया, सुभाष बंसल, सोमनाथ अडुकिया, विकास जायसवाल तथा अमित धनानिया उपस्थित थे।

प्रतिनिधिमंडल ने लोकसभा अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि उनके मार्गदर्शन में समाज, व्यापार और राष्ट्रहित से जुड़े अनेक सकारात्मक प्रयासों को नई गति मिलेगी।

SCROLL FOR NEXT