कलकत्ता पिंजरापोल सोसाइटी 
कोलकाता सिटी

गोपाष्टमी पर 150 स्थानों पर होंगे गोपूजन केंद्र

कलकत्ता पिंजरापोल सोसाइटी ने बनाई विशेष योजना

Ravi

कोलकाता : कलकत्ता पिंजरापोल सोसाइटी के 142वें गौ-कार्यकर्ता सम्मेलन में आगामी 17 नवंबर को आयोजित होने वाले गोपाष्टमी महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया गया।

शनिवार को विवेकानंद रोड स्थित हरियाणा भवन में आयोजित सम्मेलन में कोलकाता, हावड़ा, हुगली तथा उत्तर एवं दक्षिण 24 परगना में लगभग 150 गोपूजन केंद्र स्थापित करने की योजना को गौभक्तों का समर्थन मिला। सोसाइटी के अध्यक्ष रमेश कुमार सरावगी की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन में महामंत्री महावीर प्रसाद बजाज, साध्वी श्रद्धा गोपाल सरस्वती दीदी जी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अध्यक्ष सरावगी ने कहा कि उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि गोपाष्टमी पर कोई भी श्रद्धालु गोदर्शन और गोपूजन से वंचित न रहे। महामंत्री महावीर बजाज ने युवाओं और महिलाओं से गौसेवा अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।

केंद्र प्रभारियों बिमल मल्लावत, पवन चौधरी, मनोज लुहारीवाला और कमल गुप्ता ने तैयारियों की जानकारी दी। साध्वी श्रद्धा गोपाल सरस्वती ने 21 दिसंबर को प्रस्तावित गौ सम्मान आह्वान अभियान में भागीदारी तथा गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान चलाने का आग्रह किया।

कार्यक्रम संचालन राजकमल बांगड़ ने किया। धन्यवाद सुनील खेतान ने दिया।इस कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य रूप से सत्यनारायण राठी, संदीप तुलस्यान, अजीत सरावगी, चंद्रशेखर अग्रवाल, विजय निगाणिया, श्यामसुंदर बांगड़, सज्जन शर्मा, प्रदीप जयदेवका, 

दीपक अग्रवाल, ओमप्रकाश गुप्ता, भागचंद मूंदड़ा, संजय चौधरी, ताम्बी जी, ओमप्रकाश मिश्रा, अभिषेक चमड़िया, संतोष हरभजनका, सुशील चौधरी, जितेंद्र गुप्ता, प्रिंस अग्रवाल, शिवकुमार कल्याणी, संजय गुप्ता, उमाशंकर चमडिया तथा अनेक महिला कार्यकर्ता सहित सैकड़ों की तादाद में अनेकानेक गौभक्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

SCROLL FOR NEXT