फाइल फोटो 
कोलकाता सिटी

फर्जी दस्तावेजों के जरिए 2 करोड़ रुपए का लोन हड़पने वाले दंपति गिरफ्तार

जोड़ाबागान थाना इलाके की घटना

Deepak Mishra

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता: फर्जी दस्तावेज जमा कर एक सरकारी बैंक से 2 करोड़ रुपए का लोन लेकर धोखाधड़ी करने के मामले में कोलकाता पुलिस के लालबाजार स्थित एंटी फ्रॉड स्क्वाड ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अनिंद्य दुधेवाला और निमिषा दुधेवाला के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस संबंध में वर्ष 2024 में जोड़ाबागान थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। मामले की जांच करते हुए लालबाजार के जासूसों ने जालसाजी में संलिप्तता पाए जाने पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को पुलिस ने दोनों को बैंकशाल अदालत में पेश किया। सुनवाई के दौरान सरकारी वकील ने अदालत को बताया कि आरोपियों ने बैंक में फर्जी कागजात जमा कर 2 करोड़ रुपए का कर्ज हासिल किया था, जिसकी विस्तृत जांच के लिए पुलिस हिरासत आवश्यक है।

दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने आरोपी अनिंद्य दुधेवाला को 19 सितंबर तक और निमिषा दुधेवाला को 16 सितंबर तक के लिए पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया। पुलिस बैंक अधिकारियों और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।


SCROLL FOR NEXT