कोलकाता सिटी

“साइबर फ्रॉड अवेयरनेस ” सेमिनार पर कोट्टी का कार्यक्रम

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : चेम्बर ऑफ टेक्सटाइल ट्रेड एंड इंडस्ट्री (कोट्टी) द्वारा “सायबर फ्रॉड अवेयरनेस ” विषय पर एक महत्वपूर्ण सेमिनार का सफलतापूर्वक आयोजन चेम्बर हॉल में किया गया।

यह सेमिनार कोलकाता पुलिस, लालबाज़ार की साइबर सेफ्टी एवं साइबर सिक्योरिटी सेक्शन के सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में साइबर अपराधों की बढ़ती घटनाओं, डिजिटल फ्रॉड, फिशिंग, डेटा चोरी, सोशल मीडिया हैकिंग तथा ऑनलाइन सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी गई।

 कोलकाता पुलिस के साइबर सेक्शन के विशेषज्ञ अधिकारी एस आई श्री रंजन चक्रवर्ती और लेडी कांस्टेबल माधुर्या भट्टाचार्य ने उपस्थित उद्योगपतियों, व्यापारियों एवं सदस्यों को साइबर अपराध से बचाव के व्यावहारिक उपाय बताए तथा जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से प्रश्न पूछे और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष श्री महेन्द्र जैन ने कहा कि आज के डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा प्रत्येक व्यापारी एवं नागरिक की प्राथमिक आवश्यकता बन चुकी है। ऐसे जागरूकता कार्यक्रम समय की आवश्यकता हैं 

 कार्यक्रम मे कोट्टी के अध्यक्ष महेंद्र जैन, मंत्री देवेंद्र कुमार बोथरा, संयुक्त सचिव बिजय सिंह जैन, सेमिनार एंड वर्कशॉप कमिटी के चेयरमैन संतोष खेरिया, कार्यकारिणी सदस्य विनोद नांगलिया, बालकृष्ण धेलिया, विकास लाखोटिया, बजरंग लाल खेड़िया, धर्मेंद्र सेठ, आशीष झुनझुनवाला, ललित सिंघी, रमाकांत देवड़ा, शुशील नेथवेवाला, एंव अन्य सदस्य उपस्थित थे।

 कोट्टी के मंत्री देवेंद्र कुमार बोथरा कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि और भविष्य में भी इस प्रकार की उपयोगी पहल जारी रहेगी।

कार्यक्रम का समापन मंत्री द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ तथा सभी प्रतिभागियों ने इस पहल की सराहना की।

SCROLL FOR NEXT