हुगली :
कोलकाता के चोरबागान पूजा पंडाल हादसे में हुगली की युवती की मौत हो गई। युवती हुगली के बैद्यवाटी नगरपालिका के वार्ड नंबर 18 की रहनेवाली थी। उसका नाम श्रीपर्णा पोद्दार (26) है। वह कोलकाता के टाटा मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग स्टाफ थीं। पड़ोसी ने बताया कि वह सुबह घर से निकली थीं। सूचना पाकर उसके घर चांपदानी विधायक दिलीप सिंह पहुंचे और सहयोग का आश्वासन दिया। जिले के कई अन्य लोगों के घायल होने की खबर है।