माहेश्वरी प्रतिभा सम्मान समारोह 
कोलकाता सिटी

AI के दौर में निरंतर सीखना और नए कौशल अपनाना जरूरी : डॉ. सुब्रत गुप्ता

माहेश्वरी प्रतिभा सम्मान समारोह में 250 प्रतिभाओं का सम्मान

Ravi

कोलकाता : कलकत्ता प्रादेशिक माहेश्वरी सभा ने पुष्कर नारायण तोषनीवाल चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रायोजन में जी.डी. बिड़ला सभागार में माहेश्वरी प्रतिभा सम्मान समारोह-2026 आयोजित किया। इसमें मेधावी विद्यार्थियों, युवा पेशेवरों और खेल प्रतिभाओं सहित लगभग 250 लोगों को सम्मानित किया गया।

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के सलाहकार एवं पूर्व आईएएस अधिकारी डॉ. सुब्रत गुप्ता ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के दौर में केवल डिग्री पर्याप्त नहीं है। युवाओं को बदलती तकनीक के अनुरूप नए कौशल सीखने और जीवनभर शिक्षा से जुड़े रहने की जरूरत है।

उन्होंने औद्योगिक विकास में माहेश्वरी समाज के योगदान की भी सराहना की। समारोह में चंदननगर के विधायक दीपांजन कुमार गुहा भी उपस्थित रहे। ट्रस्ट की ओर से श्री श्रीकुमार तोषनीवाल ने बताया कि संस्था करीब 15 वर्षों से प्रतिभाओं को प्रोत्साहित कर रही है।

उन्होंने युवाओं से शिक्षा, चरित्र, आत्मविश्वास और सामाजिक जिम्मेदारियों को महत्व देने का आह्वान किया। समारोह में धनेश्वरी देवी तोषनीवाल, सुनीता तोषनीवाल, रतन सोमानी, सीए नन्द कुमार लढ़ा, जुगल किशोर तोषनीवाल, सूर्यप्रकाश तोषनीवाल, गणेश कुमार बागड़ी, राकेश मोहता, राजेश कुमार राठी, विनोद कुमार जाजू, सीए भंवर लाल राठी, निर्मला मल्ल, किशन

कुमार बिहानी, आदित्य माहेश्वरी, राजीव कुमार लखोटिया, प्रीति तोषनीवाल, विकास मोहता, आशीष मोहता, हरीश जाजू, सुशील कुमार सदानी, दीपक मुंधड़ा, अभिषी लखोटिया सहित माहेश्वरी समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति, अभिभावक एवं विद्यार्थी शामिल हुए।

SCROLL FOR NEXT