कोलकाता सिटी

कैनल सफाई व रखरखाव के लिए कमेटी

कोलकाता नगर निगम के अधिकारी भी शामिल होंगे

सबिता, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता :  सिंचाई तथा जलपथ विभाग के पास 1300 कि.मी. कैनल की सफाई की जिम्मेदारी है। इस कार्य में लगे लोगों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए विभाग एक उच्च स्तरीय कमेटी बनाने की घोषणा की है। इसमें कोलकाता नगर निगम के अधिकारी भी शामिल होंगे। हाल में ही राज्य के सिंचाई एवं जलपथ विभाग ने अपने अधीन महत्वपूर्ण कार्यों की गुरुवार को समीक्षा की। मंत्री डॉ. मानस रंजन भुइयां ने कहा कि लोगों को कैनल में कुछ भी नहीं फेंकने के लिए जागरूक करना होगा। सफाई के दौरान कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। सफाई कर्मियों के लिए उच्चतम किट की व्यवस्था से लेकर काफी कुछ किया जायेगा। समीक्षा बैठक में उत्तर बंगाल के चार जिलों में ड्रेजिंग और वृक्षारोपण कार्य शुरू करने से लेकर अगले सप्ताह होने जा रहे विदेशी संस्थान के साथ समझौता पत्र पर हस्ताक्षर करने के साथ अन्य कई निर्णय शामिल है। मंत्री ने कहा कि अचानक आने वाली बाढ़ अलीपुरदुआर, जलपाईगुड़ी और कूचबिहार के लिए गंभीर चिंता का विषय है। इसके अलावा तीस्ता नदी में अचानक आने वाली बाढ़ भी जलपाईगुड़ी, कलिम्पोंग और दार्जिलिंग जिलों के लिए बेहद खतरनाक है। भूटान से आने वाली सीमा पार नदियों के किनारों पर 4 और 5 अक्टूबर, 2025 को हुई भारी बारिश के दौरान जल रिसाव और कटाव के कारण भारी नुकसान हुआ।

SCROLL FOR NEXT